बात मालव्य योग के फलो की करें तो, यह योग अत्यन्त शुभ परिणाम देने वाला होता है, जिस व्यक्ति की कुण्डली मालव्य योग होता है वह बहुत सुन्दर तथा आकर्षक होता है, जातक गौरवर्णीय होता है, जिस भी जातक की कुण्डली में यह योग होता है वह विपरीतलिङ्गीयो के लिए हमेशा आकर्षण का केन्द्र होता है, इस योग में उत्पन्न जातकों का जीवन विलासिता पूर्ण होता है, यह लोग अपनी कला और सौन्दर्य से समाज में सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त करते है, मनोरञ्जन के साधनों का इनके पास कभी अभाव नही होता, मालव्य योग में उत्पन्न जातक लक्षीवान होते है।
मालव्ययोग में उत्पन्न जातकों के कार्य क्षेत्र की बात करे तो इन लोगों का ज्यादा झुकाव कला और मनोरञ्जन के क्षेत्रों में होता है, इन लोगों को इस क्षेत्र में सफलता भी मनचाही मिलती है, इसके अलावा मीडिया जगत में भी इनका बोल-बाला रहता है, सौन्दर्य प्रसाधन सम्बन्धित व्यवसाय में इस योग वाले जातकों को खूब लाभ मिलता है।

Meri janm tithi 13 5 2002 he job ke bare me kuchh batao
जवाब देंहटाएंआपकी कुण्डली में ग्रहयोग बहुत ही उत्तम है आप जिस क्षेत्र में चाहो सफल हो सकते है,
जवाब देंहटाएं