जो व्यक्ति शश योग में उत्पन्न होता है वह दुबले पतले शरीर का तथा खूब लम्बाई लिए होता है, दुबला-पतला शरीर होने के बावजूद अत्यन्त शक्तिशाली होते है, इनका प्रभाव भी इनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से झलकता है, अगर इनके रूप-रंग की बात करें तो यह लोग अक्सर साँवले रंग के होते है, किन्तु शश योग में उत्पन्न जातकों का आचरण उत्तम नही होता है,ऐसे व्यक्ति प्रायः स्त्रियों में आसक्त रहते है,ऐसे लोग धनी और सुखी होते है।
शश योग में उत्पन्न जातकों की कार्य क्षेत्र की बात करें तो यह लोग किसी ग्राम के प्रधान हो सकते है, अर्थात किसी उच्च पद पर विराजमान हो सकते है, इनके नीचे कई लोग कार्य करते है अतः ठेकेदार हो सकते है, शश योग में उत्पन्न जातकों का इंजीनियरिंग के क्षेत्रों रूचि होती है और इनको इस क्षेत्र में सफलता भी खूब मिलती है, इसके अलावा शश योग में उत्पन्न जातक अधिकांशत न्यायिक क्षेत्रों में सफल होते है।
अधिकतर बडे-बडे जजों की कुण्डली में शश योग से युक्त रहती है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.