स्वप्न देखने का शुभाशुभ फल-
बात करे सपनो की तो ,लगभग हर किसी इन्सान को सपने आते है,सपनो का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है,
सामान्य जीवन मे जो इच्छाएं अपूर्ण रहती है वही स्वप्न रूप में जिस किसी प्रकार पूर्ण होती आभाषित होती है।सूर्योदय के कुछ पूर्व अथवा ब्रह्म मूहुर्त में देखे गए स्वप्न का फल शीघ्र अथवा दस दिनो में मिलने की संभावना रहती है,
इसी तरह रात्रि प्रथम पहर में देखे हुए स्वप्न का फल एक वर्ष पश्चात, रात्रि के दूसरे पहर मे देखें स्वप्न का फल छः मास में, तृतीय पहर में देखे हुए स्वप्न का फल तीन मास के बाद, रात्रि के अन्तिम पहर में देखे हुए स्वप्न का फल एक मास में प्रकट होता है,
जबकि दिन में देखे हुए स्वप्न का फल विश्वसनीय नही होता है, शुभ स्वप्न देखने के पश्चात सोना नही चाहिए,शेष रात्रि भजन चिन्तन करना चाहिए, तथा किसी को अपना स्वप्न बताना नहीं चाहिए, इसके विपरीत अशुभ स्वप्न देखने बाद फिर से सो जाएँ तथा प्रातः काल यदि अशुभ स्वप्न याद रहे तो गुरूजनों से सलाह लेकर निवारणार्थ पूजा पाठ आदि कार्यों को सम्पादित करें,
बात करे सपनो की तो ,लगभग हर किसी इन्सान को सपने आते है,सपनो का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है,
टेलिफोन करना - शुभ समाचार
टोपी देखना - प्रगति हो
ठग मिलना - धन हानि
ठिठुरना - उज्जवल भविष्य
डॉक्टर देखना - रोग होना
जल में डूबना - संकट का सामना
डोली देखना - परेशानी हो
डाकिया देखना - समाचार प्राप्त हो
डाकू देखना - धन हानि
ढोलक बजाना - किसी व्यक्ति से भेंट
तलवार चलाना - शत्रु पर विजय
तपस्वी देखना - आत्म उन्नति
तैरना - आयु में वृद्धि
तर्पण करना - मृत्यु सूचना
तारे देखना - मनोरथ सफल
तूफान देखना - परेशानी बढ़े
तोता देखना - धन लाभ
तरक्की होना - योजनाएं सफल होना
तराजू देखना - व्यापार में लाभ
ताश खेलना - व्यापार लाभ
बन्द ताला देखना - कार्यों में रूकावट
तरबूज देखना - परेशानी
थूकना - परेशानी बढे
थप्पड़ मारना - कलह
दूध पीना - खुशी मिलें
दर्जी देखना - काम बिगड़ना
दान्त गिरना - दुख और झंझट
दवाई पीना - रोग नाश
दुकान देखना - धन लाभ
देवी देवता देखना - खुशी प्राप्ति
दरिया में नहाना - रोग नाश
दाह संस्कार देखना - दीर्घायु
धन देखना - धन लाभ
धमकी देना - शत्रु पर विजय
धुआं देखना - कार्य में विघ्न
नदी में गिरना - चिन्ता
नंगा होना - कष्ट प्राप्ति
नदी देखना - इच्छा पूर्ण होना
नाखून काटना - रोगों से मुक्ति
नाव में बैठना - आरोप लगना
नाग देखना - सुख प्राप्ति
नृत्य देखना - धन प्राप्ति
नवयुवती देखना - प्रेम सम्बन्ध बनना।।।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.