स्वप्न देखने का शुभाशुभ फल-
बात करे सपनो की तो ,लगभग हर किसी इन्सान को सपने आते है,सपनो का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है,
सामान्य जीवन मे जो इच्छाएं अपूर्ण रहती है वही स्वप्न रूप में जिस किसी प्रकार पूर्ण होती आभाषित होती है।सूर्योदय के कुछ पूर्व अथवा ब्रह्म मूहुर्त में देखे गए स्वप्न का फल शीघ्र अथवा दस दिनो में मिलने की संभावना रहती है,
इसी तरह रात्रि प्रथम पहर में देखे हुए स्वप्न का फल एक वर्ष पश्चात, रात्रि के दूसरे पहर मे देखें स्वप्न का फल छः मास में, तृतीय पहर में देखे हुए स्वप्न का फल तीन मास के बाद, रात्रि के अन्तिम पहर में देखे हुए स्वप्न का फल एक मास में प्रकट होता है,
जबकि दिन में देखे हुए स्वप्न का फल विश्वसनीय नही होता है, शुभ स्वप्न देखने के पश्चात सोना नही चाहिए,शेष रात्रि भजन चिन्तन करना चाहिए, तथा किसी को अपना स्वप्न बताना नहीं चाहिए, इसके विपरीत अशुभ स्वप्न देखने बाद फिर से सो जाएँ तथा प्रातः काल यदि अशुभ स्वप्न याद रहे तो गुरूजनों से सलाह लेकर निवारणार्थ पूजा पाठ आदि कार्यों को सम्पादित करें,
बात करे सपनो की तो ,लगभग हर किसी इन्सान को सपने आते है,सपनो का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है,
प्यासा होना - कार्य बाधा
पुल देखना - यात्रा शुभ होना
पशु देखना - व्यापार में उन्नति
पहाड देखना - उन्नतिसूचक
पान खाना - प्रिय मिलाप
पुजारी देखना - उन्नति का संकेत
पूर्वज देखना - शुभ फल प्राप्ति
पखाना करना - कष्ट मिलना
पगडी देखना - प्रतिष्ठा प्राप्ति
प्रणय सम्बन्ध देखना - प्रेम में सुख
प्रेत देखना - सौभाग्य वर्द्धक
फव्वारा देखना - चिन्ता दूर हो
फेल होना - सफलता का सूचक
फकीर देखना - शुभ फलदायक
बहन देखना - सौभाग्य प्राप्त
बाग देखना - सुख प्राप्त
बाढ देखना - धन हानि
बारिश देखना - रोग व कलह
बिल्ली देखना - रोग व कलह
बाजार देखना - गरीबी दूर हो
बर्फ देखना - प्रिय मिलाप
भिखारी देखना - यात्रा हो
मिठाई खाना - मान व तरक्की
मोर देखना - खुशी प्राप्ति
महल देखना - कष्ट निवारण
मृत्यु देखना - भाग्योदय
मुण्डन कराना - सुखी गृहस्थी
मन्दिर देखना - इच्छा पूर्ण हो
महात्मा देखना - इच्छा पूर्ण हो
रोटी खाना - इच्छा पूर्ण हो
रेल देखना - कष्टकारी -
विधवा देखना - हानि
विवाह देखना - दुर्भाग्य सूचक
विमान देखना - सौभाग्य
शेर देखना - शत्रु नाश
शीशा देखना - रोग नाश
शव देखना - शुभ फल मिले
शोक समूह देखना - आनन्द मिले
शराब पीना - वाद विवाद
सागर देखना - धन वृद्धि
सुन्दरी देखना - धन लाभ
सेहरा देखना - गृह क्लेश
हंसना - खुशी का प्रतीक
हत्या देखना - परेशानी
हाथी देखना - व्यवसाय में अत्यधिक उन्नति ।।।।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.