नवग्रहो में राजकुमार की संज्ञा लिए हुए बुध का हमारी वाणी और बुद्धि से सीधा सम्बन्ध है, बुध को व्यापार का कारकत्व भी हासिल है अतः बुध का शुभ होना परमावश्यक हो जाता है।
बुध के शुभ परिणामों की चर्चा करे तो
सर्वप्रथम शुभ बुध वालो की वाणी ओजस्वी और जनों को आकर्षित करने वाली होगी इसके अलावा प्रखर बुद्धि होना,
वाणिज्य क्षेत्र में कुशल,
और अच्छा गणितज्ञ भी शुभ बुध वाला ही होगा,
शुभ बुध वालो की त्वचा भी निरन्तर नयापन लाए हुए रहती है।
अगर बुध अशुभ हुआ तो सबसे पहले
तो वाणी में दोष होगा,
बुद्धि का कमजोर होना,
त्वचा सम्बन्धित विकार का होना,
गणित जैसे बिषयो में कमजोरी आदि ।
बुध ग्रह का शुभ फल प्राप्त करने के सामान्य उपाय-
हरी सब्जियां ज्यादा खाएं ।
भोजन में नियमित रूप से हरी मिर्च का उपयोग।
गायत्री मन्त्र का सुबह और शाम को नियमित जप करें ।
इसके अलावा पन्ना धारण करने से भी बुध के शुभ फलो में वृद्धि सम्भव है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.