मंगल के शुभ एवं अशुभ प्रभाव-
बात करते है मंगल की मंगल का हमारे जीवन में खेलकूद और शारीरिक क्षमता से सीधा सम्बन्ध है इसके अलावा साहसिक प्रवृत्ति का होना भी मंगल के शुभ प्रभावों की और इंगित करता है।हमारे शरीर में रक्त को भी मंगल ग्रह द्वारा नियन्त्रित किया जाता है।
मंगल के शुभ प्रभावों से युक्त व्यक्ति खेलकूद और शारीरिक स्फूर्ति में अग्रगण्य रहता है।
बडे भाईयों से सम्बन्ध मधुर रहते है।
व्यक्ति का पुलिस और फौज की तरफ आकर्षित रहना, इन क्षेत्रों में व्यक्ति
को सफलता भी मिल जाती है
मंगल के अशुभ प्रभावों की बात करें तो आत्मविश्वास की कमी,
खेल कूद में भी रूचि का कम होना
रक्त में विकार होना
कभी कभी जातक क्रूर और हिंसक भी हो जाता है
कर्ज और मुकदमों से हमेशा परेशानी।
मंगल के शुभ प्रभाव हेतु उपाय-
अधिक से अधिक योग व्यायाम,
नियमित रूप से खेल-कूद में भाग लेना,
प्रात सूर्य नमस्कार और सूर्य को अर्घ्य देने से भी मंगल का शुभत्व बढ जाता है।
बडे भाई से सम्बन्ध मधुर रखें ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.