अगर किसी का जन्म रविवार को हुआ है तो ये समझ लो कि उस व्यक्ति विशेष पर सूर्य का प्रभाव अधिक होगा, सूर्य के प्रभाव वाले व्यक्ति अधिकांश अनुशासित होते है, ये लोग किसी के नीचे काम करना कम ही पसन्द करते है,इनके अन्दर प्रशासन करने की अद्भुत क्षमता देखी जा सकती है, व्यवहार में ये कुछ क्रूर से प्रतीत होते है पर वास्तव में अन्दर से काफी नाजुक देखे गये है, इसके अलावा इनकी सबसे बडी खूबी है कि समय के बडे पाबन्द होते है और बडे ही परिश्रमी स्वभाव के होते है,
रविवार के जन्में लोग प्रशासन, चिकित्सा क्षेत्र, राजकीय सेवाओं में अपना कैरियर बनाना पसन्द करते है, रविवार को जन्मे व्यक्ति सर्जन के क्षेत्र मे अच्छा मुकाम हासिल कर सकते है।
मेडिकल जैसे छेत्रों में ऐसे जातकों को सफल होते देखा गया है,अपने अनुशासन के बलबूते ये समाज और कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर लेते है परंतु नकारात्मक पहलू देखे तो रविवार को जन्मे जातक परिवार में व्यवहारिक कम देखने को मिलते है,इसलिए इनके रिश्ते थोड़ा जटिल होते है ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.