करना क्या होगा, सबसे पहले अन्य लोगों से निश्चित फासला बना के चले, पहले तो प्रयास ये करना है कि कोई इसकी चपेट में ही न आए, उसके लिए अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ना होगा, इसके बाद भी अगर इसकी चपेट में आ गये तो, सबसे पहले तो घबराना नही है, बल्कि अपने आत्मविश्वास को कम नही होने देना है,
किसी भी परेशानी से अगर निपटना हो तो सबसे पहले तो आत्मविश्वास का स्तर हमेशा ऊंचा होना चाहिए,
बात अगर कोरोना से निपटने की हो तो सामान्य सी बात है कि हमें सिर्फ वैदिक जीवनचर्या अपनानी होगी, और जितना हो सके शुद्ध और सात्विक भोजन अपनाना होगा,
इसके अलावा नियमित रूप से योग प्राणायाम करना होगा, अगर अधिक न कर पाओ तो कम से कम सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम तो जरूर करना ही चाहिए ,
इसके अलावा कोरोना काल में तैलीय पदार्थो का कम से कम सेवन करें,
जल का सन्तुलन अगर हमारे शरीर में सही मात्रा में हो तो आधे से ज्यादा रोग तो स्वयमेव ही समाप्त हो जाते है, अतः जल प्रयाप्त मात्रा में तथा हो सके तो उबला हुआ जल पीये,
ठण्डी चीजों के सेवन से परहेज करें ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.