सोमवार में जन्म हो तो व्यक्ति चन्द्रमा से प्रभावित होगा,चन्द्रमा के अधिकतर गुण इस दिन जन्म लेने वाले जातक में देखे जा सकते है,
सोमवार को अगर जन्म हो तो व्यक्ति में थोडी बहुत चञ्चलता जरूर होगी,व्यक्ति भावुक और संवेदनशील होगा, कुछ चिन्तित रहने वाला होगा,
इस दिन जन्में लोग सृजनात्मक होते है क्योकि इन लोगों की अन्य लोगों की तुलना में कल्पनाशक्ति ज्यादा होती है, इनके मन में नित्य नये-नये विचार आते रहते है,
सोमवार के जन्में लोगों के कार्यक्षेत्र की बात करें तो,इनके अन्दर राजनीति के गुण जन्मजात होते है, अतः ये लोग राजनीति के क्षैत्र में सफल होते है, इसके अलावा इनको जल से सम्बन्धित कार्यों से भी अच्छा खासा लाभ होता है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.