• मिथुन लग्न एवं राशि

    स्वास्थ्य मिथुन लग्न वालों का

    मिथुन लग्न के प्रभाव से आपमें कभी कभी घबराहट,निराशावाद,दब्बूपन और अधीरता की प्रवृति आ सकती है। तथा क्षय रोग,दमा और एनीमिया जैसे रोग आपकी समस्याएं बन सकते है। साथ ही तंत्रिका तंत्र और श्‍वांस से संबंधित, खासकर सुनने की समस्या आप पर प्रभावी हो सकती है। श्‍वांस संबंधी समस्या और कई तरह की घबराहट की समस्या आपको आमतौर पर दिक्कत दे सकती है।

    स्वभाव मिथुन लग्न वालों का

    मिथुन लग्न के प्रभाव क्षेत्र में आने के कारण आप बहुत ही लुभावने, आकर्षक और मृदुभाषी होंगे। साथ ही आपके शारिरिक और मानसिक तौर पर काफी मजबूत प्रकृति के होने की सम्भावना बन रही है। आपका व्यक्तित्व ऐसा होता है की आप अपनी आयु से छोटे प्रतीत होते है। आपमें कुछ नया करने की प्रवृति पाई जाती है। आप किसी एक विचार पर स्थिर नहीं रह पाते है और जल्द ही अपने कामों से ऊब जाते है। यही कारण है की आप लम्बे समय तक किसी एक मसले पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते है। आप लोगों में अपने फायदे के लिए दूसरों को इस्तेमाल करने की प्रवृति भी पाई जाती है। चूंकि आपका मन लगातार बदलता रहता है इसलिए आप पर भरोसा करना खतरनाक होता है। आपकी राशि के लोग बौद्धिक बातों को अधिक महत्व देते हैं, आपके लिए संचार का काफी महत्व होता है। इसलिए आप ज्ञान को जमा करने की पूंजी नहीं मानते। सभी सौर राशियों में मिथुन राशि बहुत बहुमुखी प्रतिभा वाली राशि मानी जाती है। आप जब किसी एक मुद्दे पर निर्णय लेते है तो अगले ही क्षण उसे बदल देते हैं। आपकी लग्न के लोग खुले विचार और अधिक जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं। आपने शायद ही कभी किसी लक्ष्य पर गहराई से सोचा हो और हर प्रकार के षड़यंत्रों से आप दूर रहते है। साथ ही आप स्वयं पर नियंत्रण नहीं रख पाते है।            


     रूप-रंग मिथुन लग्न वालों का

    मिथुन लग्न के लोग चमकदार आँखें और अपनी बातों से लुभाने वाले होते हैं। आप लोग दुबले कद काठी के, औसत लंबी ऊचाई वाले होते हैं। आप कई बार माडल्‍स की तरह आकर्षक नजर आते हैं। गोरे रंग, छोटे टोढी,सुन्दर चेहरे, और घुंघरीले बाल से आपका व्यक्तित्व काफी लुभावना लगता है। आपका ललाट चौड़ा होता है और आंखे भी सुंदर दिखाई देती है। लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व होने का बावजूद आपको रोग और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

  • 1 टिप्पणी:

    Please do not enter any spam link in the comment box.

    GET A FREE QUOTE NOW

    Truly an effective astrologer gains considerable knowledge about life and the human psyche, in addition to a masterful grasp of numerous astrological factors.

    ADDRESS

    Munni Devi Mandir, Dhampur, Bijnor, Uttar Pradesh, 246761

    EMAIL

    razbadoni0303@gmail.com
    mani4rajput@gmail.com

    WhatsApp

    +91-805-791-6526
    +91-914-934-4740

    MOBILE

    +91-805-791-6526
    +91-914-934-4740