अगर चंद्र हमारी कुंडली में खराब हो तो उसके क्या नकारात्मक परिणाम मिलेंगे उसके बारे में चर्चा करते हैं उसे शुभ करने के लिए हमें क्या करना चाहिए वह हम बताते हैं-
सबसे पहले तो अगर चंद्र कुंडली में खराब है तो उसके क्या परिणाम होंगे अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्र खराब है तो उसे बेफिजूल का मानसिक तनाव होगा
मां का स्वास्थ्य भी डांवाडोल रहेगा
रात्रि में नींद में अत्यधिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है इसके अलावा मन में अनेकों प्रकार की बातों का आना जोकि सारी निरर्थक बातें होगी
अब बात करते हैं कि अशुभ चंद्रमा को कैसे शुभ किया जाए-
इसके लिए सबसे पहले हमें अपनी माता का सम्मान करना चाहिए उन्हें किसी भी प्रकार का दुख न दें
इसके अलावा अगर चांदी के बर्तनों का हम अधिकाधिक उपयोग करें तो चंद्रमा का शुभ परिणाम हमें प्राप्त होगा और शरीर में जल की मात्रा का हमेशा संतुलन सामान्य रखें
संभव हो तो शुक्ल पक्ष के चंद्रमा का दर्शन नित्य प्रति करें अगर चंद्रमा ज्यादा अशुभ स्थिति में विद्यमान हो तो भगवान भोलेनाथ की उपासना नित्या प्रति करें इसके अलावा चंद्रमा के मंत्रों का नित्य प्रति जाप करें
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.