कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ ना होने से बंधु विरोध कुटुंब में तनाव स्वभाव में तीखापन रहता है
यदि मंगल अशुभ हो तो भाई को कष्ट ना दें
सगे संबंधियों की सहायता करें
ज़िद्दी ना बने मौज-मस्ती से बचें मांस मदिरा का सेवन ना करें
चिड़ियों को मीठा खिलाएं
रात में सिरहाने के पास पानी रखकर सोए
वृद्धों की सेवा करें घर में बहन बुआ को लाल वस्त्र भेंट करें
पक्षियों जैसे तोता, मैंना आदि ना पाले
विधवा स्त्री की सहायता करें।
नियमित रूप से योग व्यायाम करें अधिकाधिक खेल कूद में भाग ले और भाइयों तथा मित्रों से संबंध मधुर रखें
इसके अलावा तांबे के बर्तनों का जल का सेवन करें
नियमित रूप से प्रातः काल खाली पेट गुड के सेवन से मंगल की स्थिति शुभ होगी तथा नियमित रूप से मंगल के मंत्रों का जाप तथा हनुमान जी की उपासना करें
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.