• मेष लग्न एवं राशि


    मेष लग्न के लिए स्वास्थ्य

    मेष लग्न के लोगों को सिरदर्द पीड़ा,विशेष रूप से सिरदर्द,लू लगना,नसों का दर्द,और अवसाद जैसे रोग शीघ्र प्रभावित कर सकते है। इसके अलावा आपको अपच और स्नायु संबंधी विकार भी कष्ट दे सकते हैं। उतावलापन और शारीरिक समर्पण के कारण दुर्घटना और शारीरिक छोटो की संभावना भी आपके साथ बनी रहती है। कभी कभी बवासीर की शिकायत आपके कष्ट का कारण बनती है। आपके सिर या चेहरे पर पैदाइशी निशान हो सकते हैं। आपको उच्च रक्तचाप आदि जैसे रोगों के प्रति सावधान रहना चाहिए।

    स्वभाव व व्यक्तित्व कैसा होगा

    मेष लग्न आपको ऊर्जावान और ताकतवर बना रही है। आपमें गजब की नेतृत्व शक्ति पाई जाती है। आप हमेशा पहल करने को तैयार रहते है। आपका सबसे खास गुण आपकी शक्ति और किसी कार्य की पहल करने को हमेशा तैयार रहना है। आपके व्यक्तित्व की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता, आपका निर्भीक होना है। आप जन्मजात नेतृत्व क्षमता रखते है। आपकी लग्न के लोग दूसरों के आदेश को पसंद नहीं करते यहां तक की अपने बॉस को भी नहीं। किसी के सामने ना झुकना ही आपका आकर्षण है। इन लक्ष्यों के कारण आपके व्यवहार में कभी कभी आक्रामकता तो कभी दयालुपन की भावना पैदा हो सकती है। इसके विपरीत कभी कभी आपको आसानी से मनाया या फुसलाया जा सकता है। आपमें एक स्पष्ट वक्ता और अक्सर बड़बोलेपन की प्रवृति सामने आती है। कुछ अवधि के लिए आपमें अव्यवहारिकता का भाव भी आ सकता है। जिसके कारण आप आसानी से किसी भी बहस या झगडें के शिकार हो सकते है। आपकी लग्न के लोग काफी जिद्दी होते है और अचानक क्रोधित होने के कारण लोगों को अक्सर आश्चर्य में डाल देते है,लेकिन आपको आसानी से बहला फुसलाकर मनाया या शांत किया जा सकता है। आवेग में आ जाने के कारण कभी कभी आपको कुछ गंभीर परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। आपको पानी के बहुत शौकीन नहीं होते है, परन्तु कला और कोमलता के बड़े प्रशंसक हो सकते है। आप तब तक आराम नहीं करते जब तक आप निश्चित लक्ष्य को पाने में सफल नहीं हो जाते है। इस लग्न के अंतर्गत जन्म लेने के कारण आप समझदार, लुभावने यहां तक की कई बार भावनात्मक प्रकृति के भी हो सकते है।

    शारीरिक बनावट

    मेष लग्न आपको मजबूत और आकर्षक शरीर का बना रहा है। आपके सुन्‍दर नाक नख्‍श व स्‍पष्‍ट ठोड़ी, नाक और मुंह वाले होने की संभावनाएं बन रही है। आपकी लग्न के लोग औसत ऊंचाई और घुंघरीले बाल वाले और शारिरिक रूप से मजबूत होते हैं। आपकी शारीरिक बनावट से आपकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। साधारणतया आपके बाल भूरे होते हैं। आपके माथे पर कोई निशान जरूर होता है। अधिकांशतया आपकी नसें स्‍पष्‍ट दिखने वाली होती है और आपके शरीर पर चोटों के निशान पाए जाते हैं।
  • 0 comments:

    एक टिप्पणी भेजें

    Please do not enter any spam link in the comment box.

    GET A FREE QUOTE NOW

    Truly an effective astrologer gains considerable knowledge about life and the human psyche, in addition to a masterful grasp of numerous astrological factors.

    ADDRESS

    Munni Devi Mandir, Dhampur, Bijnor, Uttar Pradesh, 246761

    EMAIL

    razbadoni0303@gmail.com
    mani4rajput@gmail.com

    WhatsApp

    +91-805-791-6526
    +91-914-934-4740

    MOBILE

    +91-805-791-6526
    +91-914-934-4740