बुधवार को अगर किसी का जन्म होता है तो ,वह लोग अक्सर कोमल अङ्ग के होते है, सुन्दरता भी इनकी अप्रतिम होती है , इस दिन जन्मीं स्त्री सौन्दर्य की प्रतिमूर्ति होती है, बुधवार को जन्म लेने वालों की वाणी बडी मधुर होती है, ये लोग अपनी वाणी के बल पर शत्रु को भी मित्र बनाने की क्षमता रखते है, इसके अलावा इनका स्वभाव क्षण रूष्टा,क्षणे तुष्ट वाला होता है ,
बुधवार को जन्में लोगों के कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो यह लोग अक्सर लेखन कार्यो से अपनी आजीविका चलाते है, यह लोग वक्ता बहुत अच्छे होते है अतः वाणी वाले क्षेत्र से भी ये लोग लाभ अर्जित करते है, इसके अलावा बुधवार को जन्में लोग अच्छे गणितज्ञ भी होते है जिस कारण इनको बैंकिग क्षेत्रों में भी देखा जा सकता है

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.