अगर किसी का जन्म बृहस्पतिवार को हो तो, जातक हष्टपुष्ट शरीर वाला ,गौरवर्णीय, विशाल ललाट वाला,स्थूल शरीर वाले पर अधिकतर गुरू का प्रभाव होता है, जातक धर्म कर्म और पूजा पाठ वाला होगा, जातक की रूचि पठन पाठन में होगी, जातक बुद्धिमान तथा बड़ो का सम्मान करने वाला होता है,इसके विपरीत प्रभावों में जातक आलसी तथा अहंकारी हो सकता है।
गुरूवार को जन्में जातकों के कार्य व्यापार की बात की जाए तो, यह लोग अधिकतर शिक्षण संस्थानों में कार्य करना पसन्द करते है, इसके अलावा मन्दिरों में पुजारी का कार्य , ज्योतिषी, अध्यापक , तथा उच्चाधिकारी भी हो सकते है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.