रूचक योग-पञ्चमहापुरूष योगो में सबसे पहला योग मंगल द्वारा निर्मित रूचक योग होता है, जब मंगल लग्न से केन्द्र में स्वराशि(मेष,वृश्चिक) अथवा उच्चराशि (मकर) का बैठा हो तब रूचक नामक महापुरूष योग घटित होता है।
जो व्यक्ति रेचक योग में पैदा होता है उसका चेहरा बड़ा तथा लालिमा लिए हुए रहता है, व्यक्ति अत्यधिक साहसी और बली होता है,शत्रु ओ का दमन करने वाला और अभिमानी होता है। ऐसे व्यक्ति के अन्दर थोडा बहुत अहंकार भी देखा गया है, ऐसे व्यक्ति सेना में पुलिस में उच्चाधिकारी होते है, यह लोग अपने गुणो के कारण प्रसिद्ध होते है ,सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले होते है, इनको अपने पराकम के बल पर सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.