गजकेसरी योग - यह योग ज्योतिष शास्त्र में सबसे ज्यादा चर्चित योग है, इस योग का बखान बड़े-बड़े ज्योतिषी अपने ग्रन्थों में कर चुके है,यह योग इतना चर्चित है कि जब भी ज्योतिष की बात करें तो इस योग के बिना बात करना एक अधूरापन सा लगता है।
कैसे बनता है यह योग - यह योग चन्द्र और गुरू के योग चन्द्र और गुुुरू से निर्म्मित होता है जब किसी जातक की कुुण्डली मेें चन्द्र से केेन्द्र (1,2,3,4) मेें गुुुरू हो अथवा इन्ही स्थानो मेें चन्द्र गुुरू की युुति हो तब यह योग निर्म्मित होता है , यह योग तब विशेष शक्तिशाली हो जाता है जब गुुुरू स्वराशि अथवा उच्च राशि के होते है,इसके अलावा वृषभ का चन्द्र होने से भी यह योग विशेष फलदाई हो जाता है।
गज केसरी योग प्रभाव- जिन जातको की कुण्डली में प्रभावी गजकेसरी योग होता है वह सभी प्रकार के सुख सुविधाओ से परिपूर्ण रहते है, गज केसरी योग में उत्पन्न जातको का कैसे भी परिवार मे जन्म हो परन्तु इनकी परवरिश बहुत बडिया तरीके से होती है, इनकी अधिकांश मनोकामनाएं पूरी हो जाती है, समाज में इनकी प्रतिष्ठा अच्छी होती है तथा मान सम्मान भी भरपूर मात्रा में इनको मिलता है, शासन प्रशासन से इनको खूब सहयोग प्राप्त होता है,सामाजिक प्रतिष्ठा होने के कारण यह लोग राजनीति में सफल होते है, इनके कार्य क्षेत्र की बात करे तो गजकेसरी योग वाले अधिकतर उच्च पदों पर विराजित होते है।
विशेष- गज केसरी वाले जितने धार्मिक तथा सात्विक होंगे उतना ही इस योग का फल प्रबलता से प्राप्त होगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.